A Unit Of Tejas Enterprises
A Unit Of Tejas Enterprises
spot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशहाथरसहाथरस में शादी समारोह से लाखों के जेवर और नकदी से भरा...

हाथरस में शादी समारोह से लाखों के जेवर और नकदी से भरा बैग चोरी 🚨

हाथरस,
चंदपा कोतवाली क्षेत्र के आगरा रोड स्थित अग्रवाल सेवा सदन में 21/02/2026 को आयोजित एक शादी समारोह के दौरान लाखों रुपये के जेवरात और करीब तीन लाख रुपये नकदी से भरा बैग चोरी होने का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार, चंदपा क्षेत्र के गांव गढ़ी परती निवासी सुनील परमार की पुत्री गरिमा की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। बारात आगरा से आई थी और स्वागत के दौरान सभी लोग रस्मों में व्यस्त थे। इसी बीच अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कथित रूप से परिवार की एक महिला पर खुजली उत्पन्न करने वाला स्प्रे छिड़का गया।
बताया जा रहा है कि इसी दौरान भीड़ में शामिल एक नाबालिग बालक वहां रखा बैग उठाकर मौके से निकल गया।
पीड़ित परिवार के अनुसार बैग में सोने की अंगूठियां, पायल, बिछुए, कुंडल, एक मोबाइल फोन एवं लगभग तीन लाख रुपये नकद रखे थे।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पूरी वारदात CCTV कैमरों में कैद होना बताया जा रहा है। पुलिस फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी के अनुसार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द खुलासा किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments