Home राज्य उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष करिश्मा ठाकुर का आरोप सीएम का विरोध कर रही

महिला कांग्रेस अध्यक्ष करिश्मा ठाकुर का आरोप सीएम का विरोध कर रही

0
महिला कांग्रेस अध्यक्ष करिश्मा ठाकुर का आरोप सीएम का विरोध कर रही

महिला कांग्रेस अध्यक्ष करिश्मा ठाकुर का आरोप सीएम का विरोध कर रही करिश्मा ठाकुर की महिला कार्यकर्ताओं से पुरुष पुलिसकर्मी ने किया बदतमीज़ी

कानपुर: आपको बता दें कि बढ़ती महंगाई व बढ़ते महिला अपराध के विरोध में महिला कांग्रेस अध्यक्ष करिश्मा ठाकुर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कानपुर आगमन पर विरोध प्रदर्शन किया। इससे पहले सुबह ही पुलिसकर्मी करिश्मा ठाकुर के आवास रतन लाल नगर पर उन्हें हाउस अरेस्ट करने की कोशिश किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के विरोध में जब से बीजेपी आई है। कमर तोड़ महंगाई है के नारे बाजी करते हुए आगे बढे तो पुलिस उन्हें रोकने की कोशिश किया। आरोप लगाते हुए करिश्मा ठाकुर ने कहा कि विरोध प्रदर्शन को रोकने के दौरान पुरुष पुलिसकर्मियों ने महिला कार्यकर्ताओं से मारपीट की। करिश्मा ठाकुर ने कहा कि लगातार घरेलु समग्रीयो के दाम बढ़ रहे हैं। सब्जियों के दाम आसमान पर आसमान पर पहुँच चुके लेकिन सरकार आंख बंद कर के सोई हुई है। आज विरोध प्रदर्शन करने पर हमारी महिला कार्यकर्ताओं के साथ पुरुष पुलिस कर्मी ने बदतमीजी किया धक्कामुक्की किया, मैं मांग करती हूँ कि उस पुलिस कर्मी पर कार्यवाही की जाए। इस दौरान आशा जायसवाल, मीना मिश्रा और छत्रिय आज़ाद समेत मधुबाला सिंह, जीत सिंह ठाकुर, अभय प्रताप सिंह, हैप्पी पाल, अखिल गुप्ता, पूर्व पार्षद मनीष शर्मा, धर्मेंद्र वर्मा, योगेश शर्मा, रमाकांत शर्मा, सुनील शुक्ला, शशि, ममता, गीता, हरी शंकर पाल, अफ़ज़ल मंसूरी, राम सरन सिंह, नंदू यादव समेत एनइसयूआई, पीजीवाईबी के सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here