spot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशहाथरसHATHRAS:- मानवाधिकार ने किया वृक्षारोपण

HATHRAS:- मानवाधिकार ने किया वृक्षारोपण

मानवाधिकार सहायता संघ के पदाधिकारियों ने किया वृक्षारोपण -योगेश
आज हाथरस में रामलीला मैदान के चारों ओर एवं बगीची नाई का नगला में मानवाधिकार सहायता संघ के पदाधिकारियों ने वृक्षारोपण किया। जिला उपाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया कि मानवाधिकार सहायता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सोनू सिंह जी के निर्देशानुसार एवं उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पूरन सागर जी के सानिध्य में पर्यावरण संरक्षण हेतु हाथरस में ही नहीं बल्कि पूरे भारत वर्ष में वृक्षारोपण अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है, ताकि हम अपने आस पास के वातावरण को शुद्ध एवं स्वच्छ बना सकें. जिला अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर ने कहा कि हमारा संघ महिला उत्पीड़न,बाल अपराध, एवं नशाखोरी के खिलाफ आवाज उठाकर अमन चैन भाईचारा का सन्देश दे रहा है ताकि समाज एवं राष्ट्र में शांति स्थापित हो सके।प्रदेश अध्यक्ष पूरन सागर ने अपने कर कमलों द्वारा वृक्षारोपण की शुरुआत की। इस अवसर पूरन सागर प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश,बलबीर सिंह प्रदेश अध्यक्ष विकलांग प्रकोष्ठ,जिला अध्यक्ष देवेन्द्र ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष योगेश कुमार, जिला सचिव अशोक कुमार, जिला प्रवक्ता राधेश्याम अग्निहोत्री, जिला कोषाध्यक्ष श्याम सिंह,जिला प्रचारक राजेश गौतम,डॉ. एम सी गुप्ता,जतिन, ललित विमल आदि, संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments