A Unit Of Tejas Enterprises
A Unit Of Tejas Enterprises
spot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशहाथरसविमान हादसे में मृतकों की आत्मा की शांति हेतु आदर्श महिला एवं...

विमान हादसे में मृतकों की आत्मा की शांति हेतु आदर्श महिला एवं बाल कल्याण संस्था ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया

हाथरस। आदर्श महिला एवं बाल कल्याण संस्था के जिला कार्यालय, कूपा गली, बरी वाला मोहल्ला में हाल ही में अहमदाबाद से उड़ान भरने वाले एक विमान की दुर्घटना में मृत हुए यात्रियों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु एक शोकसभा का आयोजन किया गया। इस सभा का नेतृत्व संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती रेखा राणा ने किया।

सभा की शुरुआत मृतकों की आत्मा की शांति और उनके परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना के साथ हुई। उपस्थित सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी।

श्रीमती रेखा राणा ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त करते हुए बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब एक अंतरराष्ट्रीय विमान, जो अहमदाबाद से लंदन की ओर रवाना हुआ था, उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद तकनीकी कारणों से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में सवार कुल 242 यात्रियों में से केवल एक ही यात्री जीवित बच पाया, जबकि शेष यात्रियों और क्रू सदस्यों की मृत्यु हो गई। इस दुर्घटना में कई छात्र भी शामिल थे, जिससे मृतकों की संख्या 265 तक पहुंच गई।

उन्होंने कहा कि यह घटना देश के लिए एक अत्यंत दुःखद और भावुक कर देने वाली त्रासदी है, जिसने पूरे देश को शोक में डुबो दिया है। संस्था की ओर से मृतकों की आत्मा की शांति और उनके परिजनों को धैर्य एवं संबल प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।

श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से राखी देवी, पूनम देवी, ममता देवी, ऊषा देवी, श्यामो देवी, पूनम वर्मा, प्रियंका, नेहा कुमारी, पिंकी देवी, कृष्णा देवी, हेमलता, आरुषि सहित कई महिला पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहीं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments