A Unit Of Tejas Enterprises
A Unit Of Tejas Enterprises
spot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशहाथरसहाथरस: महिला ने की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव बताया जा रहा कारण

हाथरस: महिला ने की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव बताया जा रहा कारण

हाथरस: महिला ने की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव बताया जा रहा कारण

गांव अंडोली में विवाहिता ने किया जहरीला पदार्थ सेवन, पुलिस जांच में जुटी

हाथरस जनपद के हसायन थाना क्षेत्र अंतर्गत अंडोली गांव में एक 25 वर्षीय विवाहिता द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया है। महिला की पहचान रजनी पत्नी विनोद कुमार के रूप में हुई है। दोनों की शादी लगभग तीन वर्ष पूर्व हुई थी और उनका एक छोटा बच्चा भी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला का गांव के एक युवक से व्यक्तिगत संबंधों को लेकर पति से विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि महिला को उक्त युवक के साथ देखने पर पति ने उसे डांटा और कुछ कहासुनी भी हुई। इसके बाद महिला घर से निकलकर गांव के ही एक अन्य स्थान पर चली गई, जहां उसने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया।

महिला की तबीयत बिगड़ने पर उसने लोगों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments