हाथरस। आगामी 21 अगस्त को प्रस्तावित तिरंगा यात्रा को लेकर अटेवा हाथरस के पदाधिकारियों ने विभिन्न शिक्षण संस्थानों एवं संस्थानों में पहुंचकर जनसंपर्क किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने कर्मचारियों और शिक्षकों से तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। जनसंपर्क अभियान के दौरान पेंशन व्यवस्था सहित कर्मचारियों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
जनसंपर्क की शुरुआत जनता आदर्श कन्या विद्यालय से हुई। यहां प्रधानाचार्य महिमा कौशिक के साथ नीलम तिवारी, रजनी शर्मा, संगीता कौशिक, विनय कुमार पाराशर और रामकुमार चौधरी सहित अन्य शिक्षकों एवं कर्मचारियों से संपर्क किया गया। सभी से आगामी कार्यक्रम में सहभागिता को लेकर संवाद किया गया।

इसके बाद जनता आदर्श इंटर कॉलेज, रूहेरी में भी अटेवा पदाधिकारियों ने शिक्षकों एवं कर्मचारियों से मुलाकात की। इस दौरान प्रधानाचार्य प्रमोद कौशिक के साथ रविन्द्र कुमार शर्मा, ललित कुमार, राजकुमार, रवेंद्र सिंह, आदर्श चतुर्वेदी, डॉ. स्वातीयादव, सुनील कुमार शर्मा, सत्यवीर सिंह, अजीत कुमार सिंह, प्रमोद कुमार शुक्ला, संजय कुमार, सुनील कुमार, अनिल कुमार, डिप्टी राजकुमार शर्मा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बीच अटेवा के जिला अध्यक्ष सुरेश चंद्र उपाध्याय ने कहा कि कर्मचारी पेंशन के मुद्दे पर एकजुट हैं और तिरंगा यात्रा को अपना समर्थन देंगे। वहीं जिला मंत्री संतोष कुमार शर्मा ने यात्रा में शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया।

जनसंपर्क अभियान के दौरान बंगला डिग्री कॉलेज में भी शिक्षकों से संवाद किया गया। यहां डॉ. डी.के. दीक्षित ने युवा शिक्षकों से अपने अधिकारों और भविष्य से जुड़े मुद्दों के लिए तिरंगा यात्रा में भाग लेने की अपील की। इस अवसर पर प्रो. साहब सिंह, दीपा ग्रोवर, शालिनी अग्रवाल, निखिल मिश्रा, विनय वर्मा, रूपेंद्र राजपूत, संजय सिंह, विनीत सिंह, ब्रजेश कुशवाह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

इसी क्रम में बंगला हॉस्पिटल में भी कर्मचारियों से संपर्क किया गया। यहां प्रमोद कुमार सिंह ने “एक राष्ट्र, एक पेंशन” की मांग को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि बंगला हॉस्पिटल के कर्मचारी भी तिरंगा यात्रा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। इस दौरान रामकुमार, भारतेंदु भारद्वाज, राजीव गोला, राजेंद्र कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
अटेवा पदाधिकारियों ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य कर्मचारियों को उनके अधिकारों और पेंशन से जुड़े विषयों के प्रति जागरूक करते हुए व्यापक सहभागिता सुनिश्चित करना है। जनसंपर्क अभियान के दौरान विभिन्न संस्थानों से मिले समर्थन के बाद संगठन ने 21 अगस्त के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कर्मचारियों की भागीदारी की उम्मीद जताई।

