Home उत्तर प्रदेश हाथरस भक्त प्यार की महक फैलाते है संत निरंकारी

भक्त प्यार की महक फैलाते है संत निरंकारी

0
भक्त प्यार की महक फैलाते है संत निरंकारी

भक्त प्यार की महक फैलाते हैं – निरंकारी संत मथुरा से आये निरंकारी प्रचारक संत विशम्भर ने दिया सत्गुरू का संदेश हाथरस। प्रभु भक्ति में रमे भक्त खिले फूल की भांति होते हैं, जो प्यार की महक ही फैलाते हैं, सबको अपना बनाते हैं और हर किसी को प्रभु परमात्मा के प्रति जागरूक करते हैं।

उक्त विचार मथुरा से आये निरंकारी प्रचारक संत विशम्बर दयाल जी ने हाथरस के टिपरस गांव में आयोजित सत्संग में व्यक्त किए। उन्होंने सत्संग में सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज का प्रेरक संदेश जिज्ञासाओं को प्रदान करते हुए कहा कि भक्त कभी परेशानी से घबराते नहीं, क्योंकि भक्तों के सारे काम परमात्मा स्वयं करता है। पूरी दुनिया प्रभु कृपा से ही चल रही है। परमात्मा सबका दाता है, जो सबको दे रहा है। जो भक्त समर्पित भाव से निरिच्छित भक्ति करते हैं, प्रभु उन भक्तों का न केवल ध्यान रखते हैं, बल्कि उन भक्तों से विशेष स्नेह भी करते हैं।

उन्होंने कहा कि संसार में भक्ति विविध रूपों में की जा रही है, लेकिन भक्ति में आनंद तब आता है जब सत्गुरू की कृपा हो जाती है। सत्गुरू ब्रह्मज्ञान प्रदान करके प्रभु का बोध कराते हैं, उसके बाद ही भक्त फूल की भांति खिल उठता है, उसकी भक्ति की महक हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। फिर वह भक्त किसी के भटकाने पर भी भटकते नहीं, निरोल और निर्लेप जीवन जीते हैं, ऐसे भक्त हर पल प्रभु को करीब पाते हैं और प्रभु को अपने सामने हाजिर मानते हुए सरल और सहज होकर भक्ति करते हैं।

इस अवसर पर मुखी देवेंद्र चौधरी, नन्दलाल निरंकारी, सुभाष जी, राम जी, मदन मोहन सहगल, मंजीत सिंह, राजकुमारी, बहन सावित्री, मोनिका आदि ने अपनी भावनाएं व्यक्त की। इस मौके पर स्वागतकर्ता गुरूसिख भगवान सिंह शास्त्री परिवार ने पुत्र विवाह के उपलक्ष में सत्संग में आशीर्वाद प्राप्त किया। मंच संचालन डॉ. वी के सिंह ने किया। यह जानकारी मीडिया सहायक पूरन सागर, हाथरस ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here