spot_imgspot_imgspot_img
HomeमनोरंजनPriyanka-Nick: पेरिस फैशन वीक में रोमांटिक हुए प्रियंका निक तस्वीरें हुईं वायरल...

Priyanka-Nick: पेरिस फैशन वीक में रोमांटिक हुए प्रियंका निक तस्वीरें हुईं वायरल फैंस बोले आग लगा दी

अब हाल ही में, प्रियंका और निक पेरिस फैशन वीक में शामिल हुए हैं, जहां दोनों को बेहद रोमांटिक अंदाज में देखा जा सकता है।बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ पेरिस की जमीन पर अपने जलवे बिखेरने को तैयार बैठी हैं। प्रियंका आए दिन अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं।

प्रियंका आज के समय में एक ग्लोबल आइकन बनकर एक रोल मॉडल के तौर पर दुनिया में भारत को रिप्रजेंट कर रही है। अब हाल ही में, प्रियंका और निक पेरिस फैशन वीक में शामिल हुए हैं, जहां दोनों को बेहद रोमांटिक अंदाज में देखा जा सकता है।

प्रियंका ने साझा की तस्वीर

हाल ही में, प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फैंस संग कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें उनके साथ पति निक भी दिखाई दे रहे हैं। इस हॉट कपल की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। निक और प्रियंका ने पेरिस फैशन वीक में शिरकत की है।

इस दौरान कपल बेहद शानदार आउटफिट में नजर आए हैं और साथ में दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे थे। यही नहीं, दोनों ने साथ में काफी रोमांटिक पोज दिए और तस्वीरें भी साझा की है।

बेहद ग्लैमरस अंदाज में दिखीं अभिनेत्री

प्रियंका द्वारा साझा की गई तस्वीरों में वह पिंक कलर के प्लंगिंग नेकलाइन ड्रेस में नजर आ रही हैं। वहीं, दूसरी और उनके पति निक डार्क कलर के सूट पैंट और बूट्स में बेहद डैशिंग लग रहे हैं।

इस तस्वीर के कैप्शन में प्रियंका ने कुछ लोगों को टैग करके कहा कि हमें बुलाने के लिए शुक्रिया। प्रियंका और निक के फैंस उनकी इस तस्वीर पर अपना खूब प्यार लुटा रहे हैं।

सिटाडेल’ में आएंगी नजर

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द ही वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ में नजर आएंगी। इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा। इसे रूसो ब्रदर्स ने प्रोड्यूस किया है।

इसके अलावा प्रियंका फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ में भी दिखाई देंगी, जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट और कटरीना कैफ भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments