A Unit Of Tejas Enterprises
A Unit Of Tejas Enterprises
spot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशआगराआगरा:- तेहरा में मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य का आगमन,...

आगरा:- तेहरा में मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य का आगमन, पूर्व राज्यपाल ने गिनाई भाजपा सरकार की उपलब्धियां।

सैंया आगरा। आपको बता दें भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने कहा कि बाबा साहब डा. अंबेडकर ने गरीब, पिछड़े और अनुसूचित जाति के उत्थान के लिए कार्य किए हैं। संविधान बनाकर हर वर्ग के लोगों को समानता का अधिकार दिलाया है। उनके ही पदचिन्हों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय चले थे।

ये बातें उन्होंने सोमवार को ग्वालियर हाईवे किनारे स्थित गांव तेहरा में बाबा साहब के 65वें परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित सामाजिक समरसता संबंधी कार्यक्रम में कहीं। मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल ने कहा कि डा. अंबेडकर ने संविधान रचाकर छूआछात को खत्म कराया। महिलाओं को सम्मान दिलाया। भाजपा की मोदी और योगी सरकारें भी ‘शिक्षित बनो, संघर्ष करो, संगठित रहो’ पर चल रही हैं। उन्होंने महिलाओं को उज्ज्वला सिलेंडर दिलाएं। युवतियों को निशुल्क शिक्षा दिलाने कार्य किया जा रहा है। उनके सम्मान में घर–घर शौचालय बनाए हैं। गरीबों के मकान बनवाए जा रहे हैं। अनुसूचित जाति का सम्मान किया जा रहा है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जातिपात की खाई को पाटने का कार्य कर रहा है। भाजपा ब्रजक्षेत्र महामंत्री नागेंद्र सिकरवार ने भी बाबा साहब के संघर्षशील जीवन से सीख लेने की सलाह दी। इससे पहले मुख्य अतिथि ने डा. अंबेडकर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान ब्रजक्षेत्र मंत्री डा. रजनीश त्यागी, कार्यक्रम संयोजक सत्यदेव दुबे, रामकुमार शर्मा, पंकजा शर्मा, गौरी शंकर, प्रकाश भारद्वाज, राजवीर बघेल, तारा सिंह धांकरे,हिम्मत सिंह धाकरे, योगेंद्र सहाय, नरेश लवानिया,राजेश मौर्या, जय प्रकाश सोनी, सतीश मोदी,युवा मोर्चा टीम से-आशीष पराशर,विनीत दीक्षित,डॉ. योगेंद्र सिंह ,राजेश धांकरे,रिषि राठौर,जितेंद्र राठौर,रवि राजपूत,लोकेंद्र धाकरे, नरेंद्र धाकरे,आदि थे।
…फोटो…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments