हाथरस विकास खण्ड के गांव ग्राम पंचायत कटैलिया में बुधवार को ग्राम प्रधान विनीत राणा अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का संचालन ब्लाक हाथरस ADO ISB सूरज पाल सिंह जी किया। ग्राम प्रधान विनीत राणा ने नारी सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से लाभान्वित होने के लिए स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हुई महिलाओं का आर्थिक सुधार, सामाजिक सुधार एवं उत्थान के लिए “ग्राम संगठन”का गठन किया जिसमें ब्लाक हाथरस ADO ISB सूरज पाल सिंह जी, बीएमएम नवतेश जी एवं ग्राम प्रधान विनीत राणा जी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को संपन्न कराया। श्री सूरजपाल जी ने ग्राम संगठन की महिला पदाधिकारियों एवं संगठन के सभी सदस्यों को संचालन के दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर ब्लॉक अधिकारियों, ग्राम प्रधान का संगठन की महिला पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत कर मिष्ठान वितरण किया।
विकास खण्ड हाथरस के गांव कटैलिया में नारी सशक्तिकरण का हुआ कार्यक्रम
RELATED ARTICLES