spot_imgspot_imgspot_img
Homeदेशविवाहिता का कमरे में लटका मिला शव, मायके वालों ने जताई हत्या...

विवाहिता का कमरे में लटका मिला शव, मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका

Pragati Bhaarat:

करनाल के आरके पुरम में सोमवार देर रात विवाहिता ने अपने ही मकान में पंखे से फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। ससुराल वालों ने शव को लटका हुआ देखा और पुलिस को सूचना दी। मोके पर पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर लिए भेजा। उधर मृतका के मायके वालों ने दहेज की मांग का आरोप लगाते हुए हत्या का आरोप लगया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार
पुलिस ने बताया कि मृतका अनु(25) वासी गांव ब्रांस की शादी 2012 में आरके पुरम निवासी अजय के साथ हुई थी। मृतका के परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी को शुरू से परेशान किया जा रहा था। वह प्राइवेट बैंक में नौकरी करके अपने बच्चों का पालन पोषण कर रही थी। जबकि उसका पति घर पर रहता है। देवर को विदेश भेजने के लिए उनसे 10 लाख की रकम मांगी जा रही थी।

जब पैसे नही दे सके तो ससुराल पक्ष के लोग बेटी को दुखी और मारपीट करने लगे। सोमवार शाम को भी बेटी के साथ मारपीट कर उसको फंदे पर लटकाकर उसकी हत्या कर दी। मृतका के परिवार में तीन बच्चे है। पुलिस ने मायके वालों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments