spot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशहाथरससासनी के विजयगढ़ रोड स्थित सेंट थॉमस चर्च स्कूल में क्रिसमस के...

सासनी के विजयगढ़ रोड स्थित सेंट थॉमस चर्च स्कूल में क्रिसमस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया | इस दौरान स्कूली बच्चों ने खूब धमाल मचाया

शहर के स्कूलों में इन दिनों क्रिसमस की धूम है। आज सासनी के विजयगढ़ रोड स्थित सेंट थॉमस चर्च स्कूल में क्रिसमस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया | इस दौरान स्कूली बच्चों ने खूब धमाल मचाया। सेंट थॉमस स्कूल के प्रांगण में क्रिसमस उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में
मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल मैनेजर अनुग्रह डीन व विशिष्ट अतिथि डीन डायसिस ऑफ आगरा संतोष पाण्डेय व दिनेश कुमार सहाय के अलावा विद्यालय की प्रधानाचार्य सुनीता लाल ने कैंडल जलाकर समारोह का शुभारंभ किया।
शांता क्लॉज के वेश में सजे बच्चे आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। इस दौरान शांता क्लॉज ने अन्य बच्चों के बीच उपहार स्वरूप चॉकलेट, पेन, पेंसिल व खुशियां बांटी। उपहार पाकर बच्चे काफी खुश दिखे। स्कूल परिसर में बनाई गई चरनी के माध्यम से प्रभु येशु के जन्म का वृतांत प्रदर्शित किया गया है।स्कूल के विद्यार्थी आयशा, सुनिक्षा, गोविन्द, प्रियल, अंशिका, वानी, यथार्थ, अर्पित, देव शिवांश आदि ने कार्यक्रम में भाग लिया | समारोह का समापन पर अध्यापिका हिमानी राज व मैरी ने सभी का आभार प्रकट किया | इस मौक़े पर पास्टर राजपाल शमूएल, संजय लाल, आरके टेक्ट अब्दुल खान, समी अब्दुल को प्रिंसिपल सुनीता लाल द्वारा उपहार दिए गए | इस मौक़े पर राजकुमार, रूबी प्रीति आदि लोग मौजूद रह |

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments