spot_imgspot_imgspot_img
Homeदेशसेक्स रैकेट का भंडाफोड़: लड़कियों समेत 15 लोग गिरफ्तार

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: लड़कियों समेत 15 लोग गिरफ्तार

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: लड़कियों समेत 15 लोग गिरफ्तार

बिहार में गया जिले के बोधगया थाना क्षेत्र में एक होटल में छापेमारी कर पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर 15 लोगों को गिरफ्तार किया है बिहार में गया जिले के बोधगया थाना क्षेत्र में एक होटल में छापेमारी कर पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। वरीय पुलिस अधीक्षक आदत्यि कुमार ने शुक्रवार को यहां बताया कि सूचना के आधार पर होटल में छापेमारी की गयी। इस दौरान संचालक समेत 15 ग्राहकों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में मौके पर से लड़कियों को भी गिरफ्तार किया गया है। रैकेट और उससे जुड़े हुए ग्राहक में कई सफेदपोश और गया शहर के चिकत्सिक भी शामिल हैं। इनकी भी पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि होटल के अलग-अलग कमरों से सभी को गिरफ्तार किया गया है। श्री कुमार ने बताया कि कोलकाता से वेश्यावृत्ति कराने के लिए लड़कियों को कॉन्ट्रैक्ट पर लाया जाता था। सभी आरोपितों के खिलाफ बोधगया थाना में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि शराब की आपूर्ति करने के मामले में भी तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments