A Unit Of Tejas Enterprises
A Unit Of Tejas Enterprises
spot_imgspot_imgspot_img
Homeराज्यउत्तर प्रदेश*हाथरस के राजकुमार सिंह बने उत्तर प्रदेश टिम्बर‌ एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष*...

*हाथरस के राजकुमार सिंह बने उत्तर प्रदेश टिम्बर‌ एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष* *ललतेश गुप्ता प्रदेश सचिव व हाथरस के प्रभारी नियुक्त किए गए*

*लखनऊ, उत्तर प्रदेश* दिनांक 27 जून 2022 को उत्तर प्रदेश टिम्बर‌ एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहनीश त्रिवेदी जी द्वारा प्रदेश सलाहकार श्री आसिम मार्शल जी संस्तुति पर हाथरस के राजकुमार सिंह जी को प्रदेश उपाध्यक्ष, ललतेश कुमार गुप्ता जी को प्रदेश सचिव व हाथरस जिलेे का प्रभारी व अब्दुल वाहिद जी को हाथरस जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नियुक्ति पत्र जारी करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहनीश त्रिवेदी ने कहा कि राजकुमार सिंह,ललतेश कुमार गुप्ता व अब्दुल वाहिद जी के जुड़ने से संगठन की ताकत बढ़ेगी, उत्तर प्रदेश टिम्बर‌ एसोसिएशन पिछले 5 साल से संघर्ष कर रहा है। संगठन सड़क से लेे कर न्यायालय तक पीड़ित व्यापारियों के लिए अपनी लड़ाई जारी रखे है।श्री त्रिवेदी ने कहा उत्तर प्रदेश के पीड़ित पुश्तैनी टिम्बर‌ व्यापारियों के लिए संगठन हमेशा संघर्ष करता रहेगा जिसकी नज़ीर है कि मौजूदा समय संगठन माननीय सर्वोच्च न्यायालय में भी मुकदमा लड़ने का काम कर रहा है।उन्होंने कहा कि संगठन किसी भी कीमत पर टिंबर व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगा। वहीं प्रदेश सलाहकार आसिम मार्शल ने कहा कि तीनों ही कर्मठ व्यापारी नेता है और हाथरस के प्रतिष्ठित व्यापारी है संगठन को पूर्ण विश्वास है कि वह अपने उत्कर्ष कार्यों से पुश्तैनी टिम्बर‌ व्यापारियों के हक की लड़ाई को गति प्रदान करने का काम करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments