A Unit Of Tejas Enterprises
A Unit Of Tejas Enterprises
spot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशहाथरसहाथरस- बेटियों के साथ साथ बेटों को भी संस्कारवान बनाएं - श्रीमती...

हाथरस- बेटियों के साथ साथ बेटों को भी संस्कारवान बनाएं – श्रीमती निर्मला दीक्षित।

*हाथरस- बेटियों के साथ साथ बेटों को भी संस्कारवान बनाएं – श्रीमती निर्मला दीक्षित।*

निर्मला दीक्षित मा0 सदस्या राज्य महिला आयोग की अध्यक्षता में महिला जन सुनवाई एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं विषयक जागरूकता शिविर का आयोजन सदर तहसील हाथरस सभागार कक्ष में किया गया।
कार्यक्रम में माननीय सदस्या की अध्यक्षता में महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने के उद्देश्य से आयोजित जनसुनवाई में कुल 11 प्रार्थना पत्र प्राप्त किए गए। जिसमें से 2 प्रार्थना पत्र महिला उत्पीड़न, 3 जमीन, 2 आवास तथा 1-1 विद्युत विभाग, राशन विभाग, शौचालय व पेंशन से संबंधित रहे। मा0 सदस्या द्वारा समस्त संबंधित अधिकारियों को उक्त प्रार्थना पत्रों पर तत्काल कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। कार्यक्रम में जनसुनवाई के पश्चात समस्त विभागों द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के हितार्थ संचालित योजनाओं को धरातल स्तर तक लाने तथा जन-जन तक पहुंचाने हेतु जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए माननीय सदस्या ने स्वस्थ नारी स्वस्थ परिवार की परिकल्पना पर विशेष बल दिया तथा मिशन शक्ति के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए स्वयं सहायता समूह के माध्यम से नारी स्वावलंबन के विषय में विस्तार से बताया। साथ ही बताया कि आज महिलाओं को पति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ने की साथ ही हर स्तर पर जागरूक होने आवश्यकता है। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के विषय में बताते हुए कहा कि वर्तमान समय मे एकल नारी की भी समाज में बहुत मजबूत स्थिति है। पुलिस विभाग में महिलाओं की समस्या महिला अधिकारियों द्वारा ही सुनी जाती है जिससे की समस्त महिलाएं न्याय के लिए निसंकोच थानों में जाकर शिकायत कर रही हैं। हमें यह प्रयास करना है कि जानकारी के अभाव में कोई भी पात्र महिला या बालिका किसी भी सरकारी योजना के लाभ से वंचित न रह जाए साथ ही हमें बेटियों के साथ बेटों को भी संस्कारवान बनाने की आवश्यकता है जिससे कि सामाजिक विसंगति को दूर किया जा सके।
कार्यक्रम में उपस्थित सीओ सिटी रुचि गुप्ता द्वारा महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे हैं मिशन शक्ति अभियान पर विशेष प्रकाश डाला गया साथ ही बताया गया कि वर्तमान में समस्त थानों को हलकों में तथा हलकों को वीटो में विभाजित किया गया है। जिससे कि महिला उत्पीड़न पर नियंत्रण रखा जा सके। उन्होंने 1090 महिला हेल्पलाइन के विषय मे विस्तार से बताया।
कार्यक्रम में उपस्थित ए0सी0एम0ओ0 डॉ नरेश गोयल द्वारा स्वास्थ्य विभाग से संचालित योजनाओं यथा जननी सुरक्षा योजना, नसबंदी, फ्री एंबुलेंस, गर्भवती महिलाओं का चेकअप, हर माह की 9 तारीख को हाई रिस्क डिलीवरी चेकअप आदि के विषय में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के उद्देश्यों के बारे मेें जानकारी देते हुए विष्णु शर्मा द्वारा उपस्थित व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने वाले व्यक्तियों के सम्बन्ध में बताया कि महिलायें एवं बच्चे अनुसूचित जाति एवं जनजाति के सदस्य अनैतिक अत्याचार के शिकार लोग तथा ऐसे सभी व्यक्ति जिनकी वार्षिक आय तीन लाख रूपये से कम है वे सभी निःशुल्क अधिवक्ता प्राप्त कर सकते है।
कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी/जिला कार्यक्रम अधिकारी/जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी डी0के0 सिंह ने अपने वक्तव्य में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना एवं पी0एम0 केयर्स के विषय में विस्तार से बताते हुए उपस्थित महिलाओं से समस्त विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का समुचित प्रचार-प्रसार करने तथा पात्र व्यक्तियों तक लाभ पहुंचाने हेतु प्रेरित किया। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए अधिक से अधिक बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ने हेतु प्रेरित किया गया। विकलांग कल्याण अधिकारी प्रतिभा पाल द्वारा विकलांग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं यथा विकलांग पेंशन, ट्राई साइकिल एवं अन्य उपकरण वितरण आदि के विषय में विस्तार से बताया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी शाहीन ने बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बालिकाओं को दी जा रही सुविधा के विषय में विस्तार से बताया गया।
कार्यक्रम में महिला कल्याण अधिकारी मोनिका गौतम ने उपस्थित जनसमूह को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित निराश्रित पेंशन योजना, 181 महिला हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर, रानी लक्ष्मीबाई एवं बाल सम्मान कोष, नारी सम्मान योजना, कन्या सुमंगला योजना आदि के विषय में विस्तार से जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर सुपरवाइजर पुष्प लता एवं ओमवती, महिला कल्याण विभाग से महिला कल्याण अधिकारी मोनिका गौतम, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी दीपक चौहान, संरक्षण अधिकारी विमल शर्मा, मनीशा भारद्वाज, राम जी वर्मा, प्रवीण, सीमा, ज्योति शिशुपाल, बंटी आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments