spot_imgspot_imgspot_img
HomeदेशPresident Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बंगाल दौरा आज से, विश्वभारती के...

President Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बंगाल दौरा आज से, विश्वभारती के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

Pragati Bhaarat:

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी। वह राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार बंगाल के दौरे पर पहुंचेंगी। इस दौरान वह विश्वभारती के वार्षिक दीक्षांत समारोह में शामिल होने शांति निकेतन जाएंगी। राष्ट्रपति भवन के मुताबिक, राष्ट्रपति सोमवार को सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि देने कोलकाता में नेताजी भवन जाएंगी।

इसके बाद वह रवींद्रनाथ टैगोर के घर जोड़ासांको ठाकुरबाड़ी का दौरा करेंगी और उन्हें श्रद्धांजलि देंगी। सोमवार शाम राष्ट्रपति कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में नागरिक अभिनंदन समारोह में भाग लेंगी।

बंगाल दौरे के दूसरे दिन यानी मंगलवार को राष्ट्रपति मुर्मू बेलूर मठ जाएंगी। इसके अलावा वह कोलकाता में यूको बैंक के 80 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में होने वाले समारोह में भी शिरकत करेंगी। इसके बाद राष्ट्रपति शांतिनिकेतन जाएंगी, जहां वह विश्व-भारती के वार्षिक दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी।

राष्ट्रपति भवन के मुताबिक, राष्ट्रपति सोमवार को सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि देने कोलकाता में नेताजी भवन जाएंगी। इसके बाद वह रवींद्रनाथ टैगोर के घर जोड़ासांको ठाकुरबाड़ी का दौरा करेंगी और उन्हें श्रद्धांजलि देंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments