spot_imgspot_imgspot_img
Homeराज्यउत्तर प्रदेशUP में अपनों को 5000 के स्टांप पर करें संपत्तियों की रजिस्ट्री

UP में अपनों को 5000 के स्टांप पर करें संपत्तियों की रजिस्ट्री

उत्तर प्रदेश में सरकार ने संपत्ति अपनों के नाम करने के लिए गिफ्ट डीड में 5000 रुपए के स्टांप पर रजिस्ट्री करने की सुविधा दे दी है। शुरुआत में यह लाभ 6 महीने के लिए दिया जाएगा। गिफ्ट के दायरे में पारिवारिक सदस्यों में पिता, माता, पति, पत्नी, पुत्र, पुत्री, पुत्रवधु, दामाद, सगा भाई, सगी बहन, पुत्र व पुत्री का बेटा-बेटी आएंगे। छूट का लाभ स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग द्वारा अधिसूचना जारी होने की तिथि से दिया जाएगा।
योगी कैबिनेट ने स्टाम्प और रजिस्ट्रेशन विभाग के महत्वपूर्ण प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है।शुरुआती दौर में इस योजना को छह महीने के लिएलागू किया जा रहा है। इसके तहत अपनों के नाम संपत्ति करने के लिए गिफ्ट डीड में 5000 रुपये के स्टाम्प पर रजिस्ट्री की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही 1000 रुपये की प्रोसेसिंग फीस भी लगेगी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments