spot_imgspot_imgspot_img
Homeअंतर्राष्ट्रीयवेदर अपडेट मार्च का ट्रेलर दिखा फरवरी में गर्मी! पढ़ें IMD का...

वेदर अपडेट मार्च का ट्रेलर दिखा फरवरी में गर्मी! पढ़ें IMD का अगले पांच दिनों का पूर्वानुमान

देश के कई हिस्सों में फरवरी के महीने में ही बढ़ता तापमान लोगों को परेशान कर रहा है। आने वाले दिनों में भी इससे राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने बताया कि देश के किन हिस्सों में तापमान बढ़ने वाला है। इसके साथ ही कुछ राज्यों में बारिश का अनुमान भी जताया पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र गया है।

तीन-पांच डिग्री बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग की मानें तो उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री अधिक रहने की संभावना है। अभी भी उत्तर पश्चिम, सेंट्रल और पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री अधिक है।

विभाग ने बताया कि अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है। इसके बाद तापमान 2-3 डिग्री बढ़ सकता है।

गुजरात में भी बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग ने बताया कि गुजरात में अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने की संभावना है। इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे लगभग 2 डिग्री की वृद्धि होगी। हालांकि, अगले पांच दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है।

विभाग ने बताया कि महाराष्ट्र, तेलंगाना, झारखंड और छत्तीसगढ़ के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री रिकॉर्ड किया जा रहा है।

पूर्वोत्तर भारत में बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की काफी संभावना है। इसके अलावा उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम, मेघालय, नगालैंड और मणिपुर में अलग-अलग जगहों पर बारिश होने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव

विभाग ने जानकारी दी कि ताजा पश्चिमी विक्षोभ 25 फरवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसके प्रभाव से 25 से 27 फरवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम छिटपुट वर्षा होने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments