spot_imgspot_imgspot_img
Homeराज्यउत्तर प्रदेश*देश मे जनसंख्या विस्फोट! 2023 में भारत की आबादी चीन से ज्यादा...

*देश मे जनसंख्या विस्फोट! 2023 में भारत की आबादी चीन से ज्यादा होगी, दावा- इस साल 15 नवंबर को वैश्विक जनसंख्या 8 अरब हो जाएगी, महिलाओं-बुजुर्गों में होगी बढ़ोत्तरी*

*देश मे जनसंख्या विस्फोट! 2023 में भारत की आबादी चीन से ज्यादा होगी, दावा- इस साल 15 नवंबर को वैश्विक जनसंख्या 8 अरब हो जाएगी, महिलाओं-बुजुर्गों में होगी बढ़ोत्तरी*

जनसंख्या विस्फोट से जूझ रहा भारत आबादी के मामले में अगले साल चीन को पछाड़ देगा. दरअसल, वर्ल्ड पॉपुलेशन डे के मौके पर पर संयुक्त राष्ट्र ने एक रिपोर्ट जारी की, जिसमें कहा गया है कि 2023 तक भारत दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन जाएगा. फिलहाल चीन की आबादी 1.426 अरब है और भारत की आबादी 1.412 अरब है. माना जा रहा है कि 2023 में भारत की जनसंख्या बढ़कर 1.429 अरब होने वाली है. साथ ही 2050 तक यह आंकड़ा 1.668 अरब तक पहुंच जाएगा. वहीं, सदी के मध्य में चीन की आबादी में गिरावट देखी जाएगी. यहां की आबादी घटकर 1.317 अरब हो जाएगी.

UN का अनुमान है कि पूरे विश्व की आबादी 15 नवंबर 2022 को 8 अरब का आंकड़ा छू लेगी. हालांकि, राहत की बात यह है कि 1950 के बाद दुनिया की आबादी सबसे कम दर से बढ़ रही है. रिपोर्ट की मानें तो 2020 में आबादी बढ़ने की दर में 1% की गिरावट आई है. ताजा अनुमान से यह भी पता चलता है कि 2030 तक विश्व की आबादी 8.5 अरब और 2050 तक 9.7 अरब का आंकड़ा पार कर लेगी. UN में पॉपुलेशन डिविजन के निदेशक जॉन विलमोथ ने बताया कि 2080 में जनसंख्या अपने चरम पर होगी और 10.4 अरब पर पहुंच जाएगी.

रिपोर्ट की मानें तो 2050 तक दुनिया की आधी आबादी सिर्फ 8 देशों में होगी. इनमें कांगो, मिस्र, इथियोपिया, भारत, पाकिस्तान, नाइजीरिया, फिलिपींस और तंजानिया शामिल हैं. फिलहाल 46 विकसित देशों की आबादी सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ रही है, जिनमें से 32 देश सब सहारा अफ्रीका के हैं. अनुमान है कि 2050 तक इस इलाके में ही दुनिया की आधे से ज्यादा आबादी रहेगी. उधर, 61 देश ऐसे भी हैं, जिनकी आबादी 2022 से 2050 के बीच घट जाएगी. इनमें सबसे ज्यादा यूरोप के देश शुमार होंगे.

रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल दुनिया में 50.3% पुरुष और 49.7% महिलाएं हैं, लेकिन 2050 तक दोनों की ही संख्या बराबर हो जाएगी. इसके अलावा, अभी वैश्विक जनसंख्या में 65 की उम्र या उससे ज्यादा के लोगों की हिस्सेदारी 10% है. यह 2022 से 2030 के बीच बढ़कर 12% और 2050 तक 16% हो जाएगी. इस दौरान यूरोप और नॉर्थ अमेरिका में हर 4 में से एक व्यक्ति की उम्र 65 साल से ज्यादा होगी.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments